Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर में वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने केला फसल के प्रक्षेत्रों का निरीक्षण किया

04 सितम्बर 2024, बुरहानपुर: बुरहानपुर में वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने केला फसल के प्रक्षेत्रों का निरीक्षण किया – गत दिनों ग्राम बसाड़, निम्बोला, नसीराबाद, बोरी एवं बुरहानपुर के आस-पास में ग्रामो में उद्यानिकी विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के  वैज्ञानिकों  द्वारा केला फसल के प्रक्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में  कुछ खेतों में कुछ पौधों पर सीएमवी वायरस के प्रारंभिक लक्षण दिखाई दिए। जिसके नियंत्रण एवं बचाव हेतु कृषकों को सुझाव दिए गये। किसानों को आवश्यक सलाह दी गई है कि, खेत के आसपास एवं अंदर साफ-सफाई  करें आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति की  जाए । अनुंशसित उर्वरक मात्रा 15 से 20 प्रतिशत उर्वरक अधिक डाले, साथ ही जैविक खाद/गोबर की खाद का भी उपयोग करें। रोग ग्रसित पौधों को उखाड़कर खेत के बाहर करें या गड्ढे में दबा देवें ।

प्रभावित खेत में बीमारी फैलाने वाले कीट नियंत्रण हेतु क्लोरोपायरीफांस 45 एमएल एसीफेट 15 ग्राम स्टीकर 15 एमएल नीम तेल 50 एमएल 15 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। इमिडाक्लोरोपिड 6 एमएल एसीफेट 15 ग्राम स्टीकर 15 एमएल नीम तेल 50 एमएल 15 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। छिड़काव साफ मौसम में ही किया जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com