Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में अप्रैल के तीसरे सप्ताह से तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य होगा शुरू

13 अप्रैल 2023, रायपुर । छत्तीसगढ़ में अप्रैल के तीसरे सप्ताह से तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य होगा शुरू – छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 के दौरान तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य चालू माह अप्रैल के तीसरे सप्ताह से शुरू हो जाएगा। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री संजय शुक्ला के मार्गदर्शन में वर्ष 2023 में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य के सुचारू संचालन के लिए विभाग द्वारा तैयारियां जोरों पर है। इसके तहत समस्त जिला यूनियनों द्वारा फड़ मुशियों की नियुक्ति तथा अग्नि सुरक्षा और तेंदूपत्ता शाखकर्तन के संबंध में कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण आदि की कार्यवाही तेजी से जारी है।

राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष तेन्दूपत्ता विक्रय उपरांत आगे की कार्यवाही ऑनलाइन करने के लिए पोस्ट बिड सेल मैनेजमेंट साफ्टवेयर तैयार कराया गया है। जिससे क्रेता नियुक्ति आदेश, क्रेताओं द्वारा क्रेता करारनामा तथा अन्य कार्य को ऑनलाइन सम्पादन किया जायेगा। जिससे दूर-दराज के क्रेताओं को अपने स्थान से ही समस्त कार्य सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जा सकेगा। लघु वनोपज संघ द्वारा तेंदूपत्ते का संग्रहण से पूर्व उसके गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि संग्राहक उच्च गुणवत्ता का तेन्दूपत्ता का संग्रहण करें, जिससे उन्हें संग्रहण पारिश्रमिक अधिक से अधिक प्राप्त हो सकें। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2019 से तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 2500 रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2023 में संग्रहित होने वाले 902 प्राथमिक वनापेज सहकारी समितियों के 954 लाटों की अधिसूचित मात्रा 16.72 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता के अग्रिम विक्रय हेतु विभिन्न तिथियों में आनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई थी।

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड का गठन होगा

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile