State News (राज्य कृषि समाचार)

सही दाम नहीं मिला, तो किसान ने खुद की लहसुन जलाई

Share

18 दिसंबर 2021, इंदौर: मंदसौर मंडी में आज सुबह एक किसान अपनी लहसुन बेचने आया , लेकिन यहां उसे अपनी लहसुन का सही दाम नहीं  मिला तो नाराज किसान ने खुद की लहसुन में आग लगा दी। इससे मंडी में हड़कंप मच गया। यह तो अच्छा हुआ कि बिकने आई लहसुन के अन्य ढेरों में आग नहीं लगी। उसे जल रही लहसुन के पास से तुरंत हटाया। इस दौरान वहां मौजूद किसानों ने नारेबाजी भी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद मंडी निरीक्षक नाराज किसान को कार्यालय में ले गए।

महत्वपूर्ण जानकारीअफीम उत्पादक किसानों की सूची वर्ष 2021-22

उल्लेखनीय है कि मंदसौर मंडी में आज बेहतरीन किस्म की लहसुन 12500 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। बलवन गांव के किसान श्री ओमप्रकाश धाकड़ की लहसुन की क्वालिटी हर मायने में बेहतर थी। सूखी, सफेद रंग, बड़ी गांठ, वजनदार और बढ़िया पर्दे वाली इस लहसुन का किसान ओमप्रकाश को सही दाम मिला। वैसे मंदसौर मंडी में आज लहसुन की किस्म के अनुसार किसानों को अलग-अलग दाम मिले। न्यूनतम 801 रु से लेकर 1010 ,1100,1153,1271,1560 ,2900 ,4753 और 5270 रुपए प्रति क्विंटल तक का दाम मिला।

संलग्न : एक वीडियो।

https://www.facebook.com/krishakjagatindia/videos/446346556939459

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *