Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चना, मसूर, सरसों का पंजीयन 20 फरवरी से 10 मार्च तक

13 फरवरी 2024, विदिशा: चना, मसूर, सरसों का पंजीयन 20 फरवरी से 10 मार्च तक – भारत सरकार की प्राइज सपोर्ट स्कीम अंतर्गत रबी वर्ष 2023-24 (विपणन वर्ष 2024-25) के लिए ई उपार्जन पोर्टल पर चना, मसूर, सरसो के लिए पंजीयन कार्यवाही 20 फरवरी से शुरू होगी और 10 मार्च तक जारी रहेंगी। कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने बताया कि विदिशा जिले में  गेहूं का पंजीयन कार्य जिन  केंद्रों  पर किया जा रहा है  उन्हीं  केन्द्रों पर चना, मसूर, सरसों का भी पंजीयन कार्य किया जाएगा। इस प्रकार जिले में 123 पंजीयन  केंद्रों  पर गेहूं, चना, सरसों, मसूर का पंजीयन कार्य निर्धारित तिथियों तक किया जाएगा।

उप संचालक ( कृषि ) श्री केएस खपडिया ने बताया कि पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था के तहत  स्वयं के मोबाइल पर एमपी किसान एप के माध्यम से ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रो एवं पूर्व वर्ष की भांति सहकारी समितियों द्वारा (सिकमी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं विपणन सहकारी संस्था स्तर पर स्थापित पंजीयन  केंद्रों  पर उपलब्ध होगी) पंजीयन शुल्क पचास रुपए देकर एमपी ऑनलाइन कियोस्क, लोक सेवा केंद्र, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क पर, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर भी शुल्क पंजीयन करा सकेंगे।

कृषि विभाग द्वारा जिले के कृषकों से अपील की गई है कि अपनी उपज का पंजीयन कराने से पहले आधार नम्बर से बैंक खाता एवं मोबाइल नम्बर को लिंक अवश्य रूप से करा लें। विस्तृत जानकारी के लिए कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है जिसका दूरभाष क्रमांक 07592-233153 पर सम्पर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)