राज्य कृषि समाचार (State News)

केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान की नवीन तकनीकों को किसानों तक पहुंचाए – कलेक्टर भोपाल

04 अगस्त 2026, भोपाल: केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान की नवीन तकनीकों को किसानों तक पहुंचाए – कलेक्टर भोपाल – कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने गुरुवार को भोपाल आईसीएआर – केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (ICAR-CIAE) में आधुनिक कृषि तकनीकों के विकास में कृषि वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए खेती के नए उपकरणों और ड्रोन टेक्नोलॉजी फ्रेंडली मशीनों के प्रोटोटाइप का अवलोकन किया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर श्री सी. आर.मेहता सहित वैज्ञानिक एवं कृषि अभियांत्रिकी के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने आईसीएआर के सभागार में भोपाल के कृषि विभाग एवं उससे सम्बद्ध विभागों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने समीक्षा करते हुए बैठक का थीम कृषि कार्यों में नई – नई तकनीकों के माध्यम से किसानों की मेहनत को कम करने और स्मार्ट खेती के माध्यम से अधिक पैदावार की दिशा में कार्य करने के लिए किसानों के FPO और कृषि विभाग को नई – नई तकनीकों का उपयोग अमल में लाने एवं कृषि अभियांत्रिकी संस्थान को नवीन तकनीकों का अधिक से अधिक किसानों को उपलब्ध करवाने की दिशा में काम करने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा करते हुए टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और योजनाओं की प्रगति पर में गति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मैदानी स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट के माध्यम से लक्ष्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने उप संचालक पशुपालन विभाग को पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान और समय पर टीकाकरण के लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मैदानी मॉनिटरिंग अधिकारियों को कार्यालयों से बाहर निकलकर पशुपालकों से सीधा संपर्क रखने को भी कहा है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि आधुनिक उद्यानिकी के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने के लिए किसानों को पारंपरिक खेती से अलग प्राकृतिक एवं जैविक खेती के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों की सफलता को प्रोत्साहित करें और उनके लिए प्रसंस्करण और विपणन की दिशा में कार्य करें। उद्यानिकी विभाग की मृदा स्कीम के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को फूलों, फलों और औषधि की उच्चतम तकनीकी और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture