Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक कृषकों को मिलेगी बोनस राशि : डॉ. प्रेमसाय

गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ

3 नवम्बर 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक कृषकों को मिलेगी बोनस राशि : डॉ. प्रेमसाय – छत्तीसगढ़ के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सुरजपुर जिले के विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम केरता स्थित मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना में विधिवत पूजा-पाठ कर गन्ना पेराई सत्र 2022-23 का शुभारंभ किया।

डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस अवसर पर किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों के हित में सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों को लाभान्वित करने बोनस राशि देना स्वीकृत किया है। यहां के गन्ना उत्पादक किसानों को भी बोनस राशि मिलेगी। इससे कारखाने में अच्छा गन्ना आएगा, पेराई होगी, शक्कर बनेगा और इसका लाभ किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए वैकल्पिक कृषि को अपनाने की आवश्यकता है। शक्कर कारखाना में गन्ना की आपूर्ति के लिए किसान बड़ी संख्या में अपने खेत में इसका उत्पाद कर लाभ उठा सकते हैं।

डॉ. टेकाम ने कहा कि कारखाना स्थापना से क्षेत्र के गन्ना उत्पादक कृषकों के जीवन स्तर में सुधार आया है। पेराई सत्र एवं मरम्मत कार्य के दौरान प्रति दिवस आस-पास के गांवों के लगभग 300-400 मजदूरों, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गन्ना पेराई सत्र 2022-23 में जिला सरगुजा, सूरजपुर एवं बलरामपुर के 16 विकाखखण्डों से गन्ना रकबा 10,958.782 हेक्टेयर से 17,240 पंजीकृत कृषकों को 4 लाख मीट्रिक टन गन्ना पेराई करने का लक्ष्य रखा गया है। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष गन्ने का समर्थन मूल्य रिकवरी 9.50 प्रतिशत पर निर्धारित 282. 125 रुपए प्रति क्विंटल भुगतान किया जाएगा। साथ ही रिकवरी 9.5 प्रतिशत से अधिक होने पर 1 प्रतिशत पर 3.05 प्रति क्विंटल प्रति क्विंटल अतिरिक्त गन्ना मूल्य भुगतान किया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने कहा कि गन्ना पेराई प्रारंभ होने से तीनों जिले सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर के किसानों को लाभ मिलेगा। मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना के अध्यक्ष श्री विद्यासागर सिंह एवं उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र दुबे ने किसानों को सही समय पर गन्ना विक्रय करने कहा जिससे किसानों के गन्ने की समय पर खरीदी की जा सके। इस अवसर पर श्री कुमार सिंहदेव, मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना के महाप्रबंधक, प्रबंध संचालक, संचालक मंडल के सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर:छत्तीसगढ़ बनेगा देश का मिलेट हब: मुख्यमंत्री श्री बघेल