Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सांवेर क्षेत्र में बनेंगे 14 बहुउद्देशीय कृषक सेवा केंद्र

09 अक्टूबर 2023, इंदौर: सांवेर क्षेत्र में बनेंगे 14 बहुउद्देशीय कृषक सेवा केंद्र – जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से मंडी बोर्ड भोपाल ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के 14 ग्रामों में कृषक सेवा केंद्र निर्माण की स्वीकृति दे दी है। वर्तमान में किसानों को कृषि व इससे संबंधित अन्य जानकारी के लिए किसान मित्रों की मदद लेना पड़ती थी। इसके अतिरिक्त अन्य केंद्र व स्थानों पर जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधाएं उन्हें सांवेर के 14 ग्रामों में जल्द मुहैया होंगी।

मंडी बोर्ड की मंजूरी – मंडी बोर्ड भोपाल ने बहुउद्देशीय कृषि सेवा केंद्र निर्माण की मंजूरी दे दी है। मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट काफी समय से इसके लिए प्रयासरत थे। इन केन्द्रों के निर्माण पर 1.54 करोड़ की लागत आयेगी। यह केन्द्र लसूड़िया परमार, हांसा खेड़ी  (सांवेर), बसान्द्रा, पिपलिया कायस्थ के ग्राम रतन खेड़ी , बरलाई जागीर, बुढानियापंथ, मांगलिया सड़क , कैलोद हाला, नागपुर, असरावद बुजुर्ग, पालकांकरिया, पिवड़ाय, टाकुन, पीर कराड़िया में बनाये जायेंगे। जमीन का चयन किया जा रहा है। इस पर जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके स्थापित होने से किसानों को कृषि संबंधी संबंधी कार्यों के लिये बेहद फायदा मिलेगा।

सहकारी समिति करेगी संचालन – बहुउद्देशीय कृषक सेवा केंद्र को निर्माण के बाद मंडी बोर्ड केंद्र को सहकारी समिति को सौंपेगा। इसी के माध्यम से केंद्र का संचालन भी होगा। कृषकों को फसल व इससे जुड़ी सही जानकारी मिलेगी। केंद्र परिसर में कीटनाशक, बीज व अन्य जरूरत की वस्तुएं भी उपलब्ध होंगी। ठहरने की सुविधा के साथ दूरभाष की सुविधा भी केंद्र पर उपलब्ध रहेगी ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें