राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

धन्य धान योजना में सीधी की ऊंची छलांग

04 अगस्त 2026, सीधी (कृषक जगत): धन्य धान योजना में सीधी की ऊंची छलांग – श्रीअन्न ( मिलेट्स ) फसलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार की धन्य धान योजना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए देश में दूसरे स्थान पर सीधी जिले का चयन किया है। प्रदेश के सात जिले में क्रियान्वित धन्य धान योजना के तहत श्रीअन्न फसलों जिनमें रागी,कोदो, कुटकी,सांवा,कंगनी, ज्वार के उत्पादन पर जिले में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने सराहनीय कदम उठाए।

जिससे इन फसलों के उत्पादन पर कृषकों को प्रोत्साहन मिला। जिले के उप संचालक कृषि श्री आर एस गुप्ता ने बताया श्रीअन्न फसलों के बीज उपलब्धता से लेकर कटाई, भंडारण,विपणन,आहार में उपयोग जैसी सभी संभावनाओं पर कृषि विभाग ने कृषकों का मार्गदर्शन किया। देश में जिले का स्थान दूसरे स्थान पर मिलने से फसलों के और अधिक बेहतर उत्पादन को बल मिलेगा। जिले की इस उपलब्धि पर श्री गुप्ता ने विभाग के फील्ड अधिकारियों एवं किसानों को शुभकामनाएं दी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture