Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्री कलन्त्री सर्व सम्मति से पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

7 अप्रैल 2022, इंदौर ।  श्री कलन्त्री सर्व सम्मति से पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित – ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गत दिनों नई दिल्ली में आयोजित की गई जिसमें संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनमोहन कलन्त्री को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वानुमति से ऑल इंडिया संघ के अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित घोषित किया।

संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संजय रघुवंशी ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन के लिए दरभंगा (बिहार) के श्री मनमोहन सरावगी ने इसी कार्यकारिणी को आगे बढ़ाने एवं अध्यक्ष पद पर श्री मनमोहन  कलन्त्री के नाम का प्रस्ताव रखा ,जिसका हरियाणा के अध्यक्ष श्री हरमेश सिंह एवं तेलंगाना के अध्यक्ष श्री मुनेन्दर गौरिशेट्टी ने समर्थन किया ,तत्पश्चात सभी राज्यों से पधारे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वानुमति  से ऑल इंडिया संघ के अध्यक्ष पद पर श्री मनमोहन समिति को पुनः निर्वाचित घोषित किया। श्री कलंत्री को अपनी नई कार्यकारिणी के गठन एवं पदाधिकारियों मनोनयन का सर्वाधिकार दिया गया। बैठक में शामिल सभी राज्यों के अध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री मनमोहन कलन्त्री का अभिनंदन किया । बैठक में गत दो  वर्षों में हुई ऑनलाइन मीटिंग की प्रोसिडिंग को पढ़कर सुनाया। संघ के प्रोविजनल ऑडिट रिपोर्ट को सभी सदस्यों के समक्ष रखा एवं उसका अनुमोदन किया गया।श्री कलन्त्री ने कहा कि संगठन की ऑनलाइन ऐप को जल्द ही लांच किया जाएगा।  इसी एप के माध्यम से पूरे देश के सदस्यों को ऑल इंडिया संघ की गतिविधियों की पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी एवं उसी ऐप के माध्यम से प्रमाण पत्र भी डिजिटल रूप में प्रदान किया जाएगा।नव निर्वाचित श्री कलंत्री ने अपने विगत 5 वर्षों के कार्यकाल का लेखा जोखा, उपलब्धियों एवं साथियों के सहयोग का स्मरण कर भविष्य में भी नवीन कार्यकारिणी को समर्थन देने की आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अभी सदस्यों की कई समस्याओं को निराकरण होना  बाकी है, जिन्हें कृषि विभाग एवं राज्य सरकारों से लागू  करवाना है। बैठक में कोरोना काल में दिवंगत हुए सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर गुजरात के श्री प्रवीण भाई पटेल, राजस्थान के श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं श्री प्रमोद शर्मा , मध्य प्रदेश से श्री मान सिंह राजपूत एवं श्री संजय रघुवंशी , उत्तर प्रदेश के श्री अतुल त्रिपाठी , महाराष्ट्र के श्री विनोद तराल, श्री विपिन कासलीवाल, श्री मधुकर मामडे, श्री सुभाष दरक, श्री सत्यनारायण कासट, श्री आबा साहेब बोखरे, तेलंगाना के श्री मुनेंद्र गौरिशेट्टी, कर्नाटक के श्री बासवराज, तमिलनाडु के श्री मोहन, रवि एवं श्री सत्यमूर्ति , पश्चिम बंगाल के श्री सुरेंद्र कुमार राठी,पंजाब से श्री राज रस्सेवट श्री सुरिंदर बरीवाला, छत्तीसगढ़ के श्री द्वारका गुप्ता, श्री अतुल मूंदड़ा, बिहार के श्री मनमोहन सरावगी, श्री विरेंदर सिंह उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: टैफे ने भारी ढुलाई वाला मैग्नाट्रैक कोल्हापुर में लॉन्च किया

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें