Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं उपार्जन की पंजीयन तिथि 24 मार्च तक बढ़ाई

21 मार्च 2023, इंदौर: गेहूं उपार्जन की पंजीयन तिथि 24 मार्च तक बढ़ाई – मध्यप्रदेश के खाद्य विभाग द्वारा रबी विपणन वर्ष 2023 -24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की तिथि में वृद्धि की गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग,मंत्रालय, भोपाल के अपर सचिव द्वारा आज जारी आदेश अनुसार मध्य प्रदेश में मार्च माह में हुई असामयिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए गेहूं उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ उपलब्ध कराने हेतु किसान पंजीयन के लिए 22 मार्च से 24 मार्च 2023 तक पंजीयन पोर्टल खोला जा रहा है। इस अवधि में शेष रहे किसान अपना पंजीयन करा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि रबी विपणन वर्ष 2023 -24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की अवधि पहले 28 फरवरी तक निर्धारित की गई थी , जिसे फिर बढ़ाकर 5 मार्च 2023 तक कर दिया गया था। लेकिन गत दिनों मध्यप्रदेश में हुई असामयिक वर्षा से कई किसान समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु अपना पंजीयन नहीं करा सके थे। ऐसे किसानों के लिए राज्य सरकार के खाद्य विभाग द्वारा एक और अवसर प्रदान किया गया है।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (20 मार्च 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें