राज्य कृषि समाचार (State News)

सीहोर: मूंग उपार्जन केंद्रों, मंडी एवं वेयरहाउस का निरीक्षण जारी

04 अगस्त 2026, सीहोर: सीहोर: मूंग उपार्जन केंद्रों, मंडी एवं वेयरहाउस का निरीक्षण जारी – कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार जिले में मूंग उपार्जन व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम, तहसीलदार तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मूंग उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्रों पर तौल व्यवस्था, स्लॉट बुकिंग, किसानों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा उपार्जन कार्य की प्रगति का परीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।

अधिकारियों द्वारा कृषि उपज मंडियों, व्यापारियों के प्रतिष्ठानों एवं वेयरहाउस का भी सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान मूंग के स्टॉक का सत्यापन, अभिलेखों की जांच तथा भंडारण व्यवस्था का परीक्षण किया जा रहा है, ताकि उपार्जन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित हो तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासन द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार किसानों से 60 प्रतिशत मूंग की खरीदी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों पर नवीन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा पात्र किसानों को बिना किसी असुविधा के उपार्जन का लाभ मिले। उन्होंने नियमित निरीक्षण, प्रभावी मॉनिटरिंग तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture