Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय को पेस्टीसाइड विश्लेषण के लिए मिले 271 लाख

06 मार्च 2023, ग्वालियर: सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय को पेस्टीसाइड विश्लेषण के लिए मिले 271 लाख – राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय द्वारा पेस्टीसाइड अवशेष विश्लेषण के लिए विषिष्ट प्रयोगषाला खरगोन में स्थापित की जावेगी। इसके लिए शासन द्वारा विष्वविद्यालय को 271.45 लाख की राषि मंजूर की गई है।

विश्वविद्यालय के निदेषक अनुसंधान सेवाएं डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि खेती में उपयोग किए जाने वाले पेस्टीसाइड एवं खरपतवार नाषकों के मिटटी एवं मानव पर पड़ने वाले प्रभावों तथा इसके दुष्परिणामों को रोकने की दृष्टि से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में प्रयोगषाला की विषिष्ट भूमिका होगी। क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र, खरगोन में स्थापित की जाने वाली इस प्रयोगषाला की स्थापना से अनाज, फल, सब्जी आदि विभिन्न कृषि उत्पादों में पेस्टीसाइड अवषेषों का विष्लेषण करने की सुविधा हो जाएगी। इससे उत्पादों के न केवल स्थानीय बाजार वरन निर्यात हेतु भी गुणवत्ता का परीक्षण किया जा सकेगा।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (04 मार्च 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें