Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में 31 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

21 दिसम्बर 2023, इंदौर: प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में 31 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित – प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति 31 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय सहायक संचालक, मत्स्योद्योग, जिला इंदौर से प्राप्त  की जा सकती है।

इस संबंध में  सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री महेन्द्र कुमार पानखेडे ने बताया कि इंदौर जिले के इच्छुक व्यक्ति प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का लाभ लेने के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। हितग्राही योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला इंदौर में जमा करें। इच्छुक व्यक्ति आवेदन के संबंध में मत्स्योद्योग कार्यालय से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते  हैं ।

उल्लेखनीय है कि  मत्स्य विभाग में विभिन्न प्रकार की अनुदान आधारित रोजगारोन्मुखी प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना संचालित है। योजना अंतर्गत मत्स्य पालन में रूचि रखने वाले व्यक्तियों के लिये स्वयं की भूमि पर तालाब निर्माण, मत्स्य बीज संवर्धन, इकाई सर्कुलर हेचरी निर्माण, बायो फ्लॉक , आर.ए.एस. स्थापना, इंसुलेटेड व्हीकल, फिश फीड  मील, की स्थापना एवं  कियोस्क  सेंटर निर्माण के साथ साथ मछली पालन कार्य से संबद्ध मत्स्य पालन समिति के सदस्यों के लिए मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा लोडर एवं सायकल विथ आईस-बॉक्स क्रय पर अनुदान राशि प्रदान की जाती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)