Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भोपाल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी

19 दिसम्बर 2023, भोपाल: भोपाल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी – भोपाल जिला आपूर्ति नियंत्रक सुश्री मीना मालाकार ने बताया कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर 1 दिसंबर 2023 से धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। भोपाल जिले में 64 किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया गया है।

धान विक्रय के लिए 24 नवंबर 2023 से ई-उपार्जन पोर्टल पर स्लॉट बुक किये जा रहे हैं । धान उपार्जन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2024 निर्धारित है। धान उपार्जन के लिए जिले में एक खरीदी केन्द्र किसान सहकारी विपणन समिति मर्यादित भोपाल श्री बालाजी वेयरहाउस ईंटखेड़ी बनाया गया है।

सुश्री मालाकार ने बताया कि जिले में पंजीकृत धान के कृषकों को सूचित किया जाता है कि स्वयं के मोबाइल अथवा कम्प्यूटर, ग्राम पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समिति पर तथा एमपीऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्रों पर निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर केफे पर धान विक्रय के लिए स्लॉट बुक करवा सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)