Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में पीएम गतिशक्ति योजना पर स्टेट मास्टर प्लान तैयार

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सशक्त समिति की बैठक

21 दिसम्बर 2022, रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में पीएम गतिशक्ति योजना पर स्टेट मास्टर प्लान तैयार – मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में  गत दिनो यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना अंतर्गत एम्पावर्ड ग्रुप ऑफ सेक्रेटरी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गतिशक्ति योजना के स्टेट मास्टर प्लान तैयार करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के डाटा अपडेट की स्थिति, भू-अभिलेखों के जियो रिफिरिंग, पीएम गतिशक्ति अंतर्गत वित्तीय सहायता (पार्ट-2) के अंतर्गत प्रोजेक्ट की स्थिति एवं सभी विभागों के अधिकारियों को पीएम गतिशक्ति हेतु नोडल अधिकारी शीघ्र नियुक्ति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों के पास वर्तमान में उपलब्ध समस्त जीआईएस डाटा को पोर्टल में अपलोड के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। वीडियो कॉनफ्रेंसिंग से आयोजित इस बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले, सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. कमलप्रीत सिंह, राजस्व सचिव श्री एन.एन. एक्का, सचिव लोक निर्माण विभाग श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, सचिव ऊर्जा श्री अंकित आनंद, सचिव गृह श्री धनंजय देवांगन, विशेष सचिव वित्त श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, संचालक नगरीय प्रशासन विभाग श्री अयाज तम्बोली, छत्तीसगढ़ उद्योग विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री सारांश मित्तर सहित रेल्वे, हवाई अड्डा प्राधिकरण, चिप्स सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना से लोगों के छोटे-छोटे सपने हो रहे साकार

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile