Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों और महिलाओं के कल्याण में मध्यप्रदेश की कोशिशें तारीफे काबिल: श्री किनाना

30 जनवरी 2023, भोपाल: किसानों और महिलाओं के कल्याण में मध्यप्रदेश की कोशिशें तारीफे काबिल: श्री किनाना – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर समत्व भवन में भारत यात्रा पर आए तंजानिया के शिष्टमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अतिथियों को मध्यप्रदेश की विशेषताओं, क्रियान्वित जन-कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। आज जिन लोगों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट की उनमें श्री अब्दुल रहमान किनाना प्रमुख हैं, जो 25 से 30 जनवरी 2023 तक भारत यात्रा पर आए 5 सदस्यीय सीसीएम प्रतिनिधि-मंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। श्री किनाना, तंजानिया की शक्तिशाली सत्ताधारी पार्टी सीसीएम के उपाध्यक्ष हैं, जो वर्ष 1961 में आजादी के बाद से सत्ता में है। अन्य सदस्यों में संसदीय समिति के सदस्य अब्दुल्ला म्वीनी, श्री मसाफिरी विल्बर्ट, श्री थाडेओ बुरटन और सलुम बकारी सूमा शामिल हैं। प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख श्री किनाना ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिये किये गये कार्य तारीफे काबिल हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिष्टमंडल के सदस्यों को पुस्तकें और उपहार भेंट किए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिनिधि-मंडल का स्वागत करते हुए कहा कि भोपाल झीलों का शहर है। भारत में तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल का आगमन संपूर्ण विश्व के लिए अच्छी पहल है। भारत और तंजानिया के मध्य सद्भावना का सिलसिला पुराना है। तंजानिया में भारतीय मूल के 50 हजार से अधिक लोग रहते हैं। द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए विशेष प्रयास हो रहे हैं। दोनों देशों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बहुआयामी संबंधों को साझा किया जाता है।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें