Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में गुणवत्ता हीन और अवैध भंडारण होने पर 517 बोरी धान जब्त

18 जनवरी 2023,  गौरेला पेंड्रा मरवाही । छत्तीसगढ़ में गुणवत्ता हीन और अवैध भंडारण होने पर 517 बोरी धान जब्त – कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चैधरी के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान गुणवत्ताहीन धानों की बिक्री एवं व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से भण्डारित धान की नियमित रूप से जांच पड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में आज राजस्व अधिकारियों की टीम ने आज धान उपार्जन केंद्र कोडगार में तीन किसानों से 284 बोरी धान और ग्राम बस्ती में साहू किराना दुकान एवं केसरवानी किराना दुकान से 233 बोरी कुल 517 बोरी धान जप्त किया गया। 

धान उपार्जन केंद्र कोडगार में किसान जीवन सिंह ग्राम पीथमपुर द्वारा लाया गया 80 बोरी धान कोचिया का होने के कारण, किसान भगवान सिंह ग्राम घाटबहरा का 103 बोरी धान मिलावट, बदरंग और पुराना होने के कारण तथा किसान बुधवार सिंह ग्राम मुरमुर का 101 बोरी धान पुराना एवं दूसरे किसान का होने के कारण समिति में ही जप्त किया गया। इसके अलावा ग्राम बस्ती में साहू किराना दुकान एवं केसरवानी किराना दुकान में कुल 233 बोरी धान बिना मंडी अनुज्ञप्ति होने के कारण जप्त किया गया।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile