Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रामसाइड्स क्रॉप साइंस ने किया वैन अभियान का शुभारम्भ

01 अगस्त 2026, इंदौर: रामसाइड्स क्रॉप साइंस ने किया वैन अभियान का शुभारम्भ –  देश की प्रतिष्ठित कम्पनी रामसाइड्स  क्रॉप साइंस प्रा.लि. द्वारा किसानों को आधुनिक  कृषि तकनीकों से अवगत कराने तथा तरल उर्वरक के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से गत दिनों वैन अभियान का शुभारम्भ  छिंदवाड़ा जिले के रामकोना में  किया गया। किसान कृषि सेवा केंद्र, रामकोना के प्रोप्राइटर श्री  प्रीतम डावले एवं रामसाइड्स  क्रॉप साइंस कम्पनी के मार्केटिंग  मैनेजर श्री मनोज वर्मा ने  संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना  किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में  किसान मौजूद थे।

इस दौरान श्री वर्मा ने किसानों को कपास और मक्का फसल में संतुलित पोषण प्रबंधन की जानकारी देते हुए कम्पनी उत्पाद  वेसोमैक्स (डीएपी विकल्प ) वेसोग्रो (यूरिया विकल्प ) वेसल ( पोटाश विकल्प ) एवं वेसोविट ( विशेष तरल उर्वरक ) के उचित उपयोग एवं इससे फसल को मिलने वाले लाभों एवं अधिक उत्पादन के नतीजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि आधुनिक लिक्विड फर्टिलाइजर को अपनाकर कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है।

इस आयोजन के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी के अलावा  कम्पनी उत्पादों के उचित उपयोग के लिए प्रचार सामग्री का वितरण किया गया और इन उत्पादों से  होने वाले फायदों के बारे में बताया  गया। इस दौरान किसानों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। किसानों ने कम्पनी के लिक्विड फर्टिलाइज़र के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और इसे नए ज़माने के हिसाब से सही कदम बताया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture