Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बाजरा उत्पादन में राजस्थान का देश में प्रथम स्थान : श्री मीणा

21 मार्च 2023, जयपुर । बाजरा उत्पादन में राजस्थान का देश में प्रथम स्थान : श्री मीणा  – अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के उपलक्ष में आयोजित ‘राजस्थान मिलेट्स कॉन्क्लेव’ का आयोजन राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा में किया जा रहा है। आयोजन कि तैयारियों का जायजा कृषि विपणन राज्य मंत्री श्री मुरारी लाल मीणा ने लिया। इस दौरान कृषि विपणन राज्यमंत्री ने बताया कि भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। मिलेट्स पोषणीय आधार पर अन्य खाद्यान्नों की अपेक्षा में बेहतर माने जाते हैं। इनके उपयोग से कुपोषण, मोटापा, डायबिटीज, मधुमेह आदि से बचाव में सहायता प्राप्त होती है। श्री मीणा ने कहा कि बाजरा उत्पादन में राजस्थान का देश में प्रथम स्थान है। भारत में बाजरा के क्षेत्रफल में राजस्थान की 57 एवं उत्पादन में 42 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में पहले भोजन मिलेट्स आधारित था, लेकिन हरित क्रांति के दौर में गेहूं और चावल पर जोर दिया गया, उस समय इसकी जरूरत थी ताकि लोगों को भरपेट भोजन मिल सके। बाजरा और ज्वार की खेती के प्रोहत्सान,उत्पादन में वृद्धि, घरेलू खपत को बढ़ावा देने एवं मूल्य संवर्धन के लिए बजट 2022-23 में राजस्थान मिलेट्स प्रोत्साहन मिशन की शुरुआत की गई। श्री मीणा ने बताया कि राज्य को कृषि प्रसंस्कृत उत्पादों का हब बनाने के लिए कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति—2019 लागू की गई है। उन्होंने कहा कि इस मिलेट्स कॉन्क्लेव में देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईसीएआर, भारतीय मिलेट्स अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर) हैदराबाद, कृषि विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ वैज्ञानिक, मिलेट्स की इकाइयों के निवेशक, प्रगतिशील किसान और इस क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि आकर विचार विमर्श करेंगे।

इस दौरान प्रमुख शासन सचिव श्री दिनेश कुमार,कृषि आयुक्त श्री कानाराम, निदेशक कृषि विपणन विभाग श्री सीताराम जाट, अतिरिक्त निदेशक कृषि विपणन विभाग श्री जय सिंह, मुख्य लेखाधिकारी श्रीमती कौशल्या सांकृत्य, और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: राज्य पशु ऊंट के संरक्षण के लिए संकल्पित है राजस्थान सरकार : श्री कटारिया

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें