Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

स्वामित्व योजना में ड्रोन बढ़ाते हुए सर्वे में तेजी लाएं- मुख्य सचिव

31 मई 2022, जयपुर । स्वामित्व योजना में ड्रोन बढ़ाते हुए सर्वे में तेजी लाएं- मुख्य सचिव – मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण लोगों को अपनी सम्पति का मालिकाना हक दिलाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वामित्व योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पट्टे जारी करें। साथ ही ड्रोन की संख्या बढ़ाते हुए सर्वे में तेजी लाये।

श्रीमती शर्मा ने शासन सचिवालय में स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को स्वामित्व योजना को समयबद्ध रूप से पूरा करने के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत एकत्रित नक्शों और ग्रासरूट डेटा का लाभ डिजिटल पट्टों के साथ-साथ प्रदेश में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं में भी मिलेगा।

बैठक में पंचायती राज विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश के 8 जिलों में 2592 गांवों का ड्रोन सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में इनमें से दौसा जिले में ड्रोन सर्वे का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 7 जिलों- जैसलमेर, जयपुर, जोधपुर, पाली, बूंदी, टोंक व अजमेर में ड्रोन सर्वे का कार्य प्रगतिरत है। उन्होंने बताया कि योजना को चरणबद्ध रूप से अन्य और 7 जिलों- श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही व जालौर में ड्रोन सर्वे प्रारंभ करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री जैन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कई लोगों के पास उनकी जमीन के मालिकाना हक से जुड़े कोई भी जरूरी दस्तावेज नही है और ना ही उनका सरकारी आंकड़ों में कोई रिकार्ड दर्ज है। ऎसे लोगों को इस योजना के तहत प्रोपर्टी कार्ड के रूप में सम्पति का कानूनी दस्तावेज मिलेगा। जिससे ग्रामीण लोगों को बैंक लोन मिलने में आसानी होगी और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी समय पर मिल सकेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक में पंचायती राज विभाग के निदेशक श्री ओम प्रकाश कसेरा सहित सर्वे ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: पूरे देश में होगी ज़ोरदार बारिश