Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खेत की मिट्टी परीक्षण कराने की अपील

4 मई 2023, सागर । खेत की मिट्टी परीक्षण कराने की अपील – उप संचालक कृषि श्री बी.एल. मालवीय ने किसानों से आग्रह किया है कि गेहूं फसल की कटाई के उपरांत खेत खाली है और यही समय है, खेत से मिट्टी – का नमूना एकत्रित कर परीक्षण कराने से मिट्टी में उपस्थित पोषक तत्वों की स्थिति एवं मात्रा का पता लगा लें। जिससे आगामी खरीफ मौसम में बोई जाने वाली फसल के लिये आवश्यक पौषक तत्वों की मात्रा निर्धारित की जा सके।

उन्होंने बताया कि बगैर मिट्टी परीक्षण कराये अनुमान से ही पोषक तत्वों (उर्वरक) का उपयोग उचित नहीं है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपने खेत की मिट्टी का नमूना लेकर प्रत्येक विकासखण्ड में स्थित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला में परीक्षण अवश्य कराएं ।

नि:शुल्क परीक्षण की सुविधा का लाभ लेकर परीक्षण उपरांत प्रयोगशाला द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड जरूर प्राप्त करें, जिसमें उपलब्ध पोषक तत्वों की मात्रा दर्शायी जाती है। साथ ही आगामी फसल के लिए आवश्यक पौषक तत्वों की अनुशंसा भी की जाती है। किसान भाई जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा विकासखण्ड में स्थित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बीटी कॉटन बीजों के विक्रय की अनुमति जारी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें