Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर में वर्षा ,धार जिले में ओले गिरे

11 मार्च 2022, इंदौर । इंदौर में वर्षा ,धार जिले में ओले गिरे – पश्चिमी मप्र में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। मौसम केंद्र भोपाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मप्र के इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई और शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। आज बैतूल और छिंदवाड़ा जिले के दक्षिणी भाग में दोपहर बाद हल्की वर्षा संभावित है।

आज सुबह 8 :30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में  पश्चिमी मध्य प्रदेश  के इंदौर (सिटी – 6, महू – 5) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। जबकि बड़वानी  जिले के सेंधवा और ओझर में वर्षा ट्रेस की गई। बुधवार -गुरुवार की मध्य रात्रि को धार जिले के सरदारपुर और बदनावर में ओलावृष्टि भी हुई।मौसम केंद्र के अनुसार आज दोपहर बाद बैतूल और छिंदवाड़ा जिले के दक्षिणी भाग में  गरज -चमक के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार 12  मार्च की प्रातः तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

महत्वपूर्ण खबर: अब न चेते तो कोई मोहलत नहीं मिलेगी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile