Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान खरीदी कार्य और भंडारण का अनुविभागीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

05 जनवरी 2024, सतना: धान खरीदी कार्य और भंडारण का अनुविभागीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण – राज्य शासन के निर्देशानुसार मैहर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड द्वारा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण एवं अन्य खरीदी संबंधित गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिये अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये हैं ।

कलेक्टर द्वारा धान खरीदी के संबंध में दिये गये निर्देशों के अनुसार बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी अमरपाटन आरती यादव और रामनगर डॉ आरती सिंह ने संयुक्त रूप से सीता खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान  दोनों अधिकारियों ने धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करते  हुए धान तुलाई और धान की गुणवत्ता भी जांची।  उन्होंने  सीता वेयर हाउस में भंडारित की गई धान की व्यवस्थाओं को भी देखा और भंडारण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें