Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शाजापुर में दलहन प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

08 सितम्बर 2022, शाजापुर: शाजापुर में दलहन प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन – गत 7 सितंबर 2022 को ग्राम खोरियाएम में मूंग एवं उड़द प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जी. आर. अंबावतिया के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन के दौरान उपसंचालक कृषि श्री के. एस. यादव, भारतीय स्टेट बैंक पनवाड़ी के शाखा प्रबंधक श्री ओ.पी. मालवीय, फसल बीमा योजना के जिला समनव्यक श्री अंबारामजी मालवीय केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ एसएस धाकड, डॉ मुकेश सिंह एवं गांव के सरपंच श्री हेमराज पाटीदार सहित 50 से अधिक कृषक उपस्थित रहे। उपस्थित कृषको के साथ डॉ मुकेश सिंह द्वारा विराट किस्म की मूंग का प्रक्षेत्र प्रदर्शन का अवलोकन किया गया साथ ही इस उन्नत किस्म के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ एसएस धाकड़ द्वारा उन्नत प्रजाति की जानकारी के माध्यम से बताया गया गया कि वर्तमान समय में परिवर्तन ही प्रकृति का नियम है और वर्तमान परिपेक्ष्य को देखते हुए हमें पुरानी किस्मों को छोड़ते हुए नवीन किसानों को अपनाना होगा जिससे पैदावार अच्छी होगी साथ ही किसानों की आमदनी में वृद्धि भी की जा सकेगी।

केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जी. आर. अंबावतिया ने किसानों बताया कि हमे दलहनी फसलों के बारे में भी सोचना होगा साथ ही सोयाबीन के साथ साथ हमें अन्य वैकल्पिक फसलों को भी बढ़ावा देना होगा सोयाबीन की उन्नत किस्म 2034 के बारे में जानकारी देते हुए किसानो को खेतो की सतत निगरानी की सलाह दी। उपसंचालक कृषि श्री . यादव ने फसल विविधीकरण के लिए विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। स्टेट बैंक पनवाड़ी के शाखा प्रबंधक श्री मालवीय ने बैंक द्वारा कृषको के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड एवं फसल बीमा योजना से लाभ लेने के लिए कृषको को तकनीकी जानकारी से अवगत कराया। फसल बीमा योजना के जिला समनव्यक श्री अंबारामजी मालवीय द्वारा फसल बीमा योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई |

महत्वपूर्ण खबर: 5 सितंबर इंदौर मंडी भाव, प्याज में एक बार फिर आया उछाल 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें