Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पौधा रोपण से संबंधित कार्यशाला का आयोजन

19 जून 2023, मंडलेश्वर(दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): पौधा रोपण से संबंधित कार्यशाला का आयोजन – रविवार को सामाजिक वानिकी वृत्त खंडवा द्वारा बांस एवं अन्य प्रजातियों के पौधा रोपण से संबंधित कार्यशाला का आयोजन लाड़वी रोपणी में किया गया । मुख्य अतिथि श्री अभिजीत स्वामी ,वन विस्तार अधिकारी खरगोन,श्री बिहारीलाल खांडेकर , ठनगांव मंडलेश्वर तथा लाडवी रोपणी प्रभारी श्री मोहन सिंह अहोरिया, वनरक्षक थे। इस मौके पर कृषक जगत खरगोन जिला प्रतिनिधि श्री दिलीप दसौंधी , मंडलेश्वर द्वारा मुख्य अतिथि को बीज विशेषांक की प्रति और कृषक जगत डायरी भेंट की गई।

कार्यशाला में वर्षा ऋतु में बांस मिशन के तहत बांस के पौधे मेड़ पर एवं नाले किनारे लगाने हेतु किसानों को प्रेरित किया गया। इसके साथ ही अन्य वानिकी पौधे ,फलदार ,औषधि तथा विलुप्त प्रजाति भी लगाने हेतु प्रेरित किया गया। इस आयोजन में वनपालगण श्री संजय सिंह सिसोदिया , श्री रेवाराम कुलमी एवं सुश्री प्रीति टेकाम ,वनरक्षक श्री आरिफ खान ,कृषक बंधु श्री राघव उपाध्याय ,श्री संजय पाटीदार, श्री आशीष रत्नाकर, श्री संजय यादव , श्री मोहन यादव, श्री गौरीशंकर पटोदी ,श्री किशन भाई आदि उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile