Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में हितग्राही दुलारीबाई के घर पहुंचकर पेंशन राशि का किया गया भुगतान

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जानकारी मिलते ही की तत्काल कार्यवाही  

4 अप्रैल 2023, उत्तर बस्तर कांकेर । छत्तीसगढ़ में  हितग्राही दुलारीबाई के घर पहुंचकर पेंशन राशि का किया गया भुगतान – दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम भीरावाही, पोस्ट हाटकोंदल निवासी श्रीमती दुलारी बाई कांगे, पति स्व. श्री विश्राम सिंह कांगे ने बीमारी के कारण चलने-फिरने में आसक्त होने की जानकारी कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला से पेंशन राशि का भुगतान कराने का निवेदन करते हुए कहा कि उन्हें पोस्ट ऑफिस के माध्यम से पेंशन राशि का भुगतान किया जाता है, चलने-फिरने में असमर्थ हूँ पिछले 08 महीने से पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने प्रकरण की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्यवाही  कर हितग्राही को पेंशन राशि का अविलंब भुगतान करने के लिए पोस्ट मास्टर को निर्देशित किया। कलेक्टर के निर्देश पर पोस्टमास्टर हाट कोंदल के द्वारा हितग्राही दुलारी बाई कांगे के आवास पर जाकर पेंशन राशि का नकद भुगतान किया गया। हितग्राही श्रीमती दुलारी बाई ने इसके लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड का गठन होगा

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile