राज्य कृषि समाचार (State News)

अब चिंता की बात नहीं क्योंकि ऐसे किसानों का ब्याज भरेगी सरकार

19 अप्रैल 2025, भोपाल: अब चिंता की बात नहीं क्योंकि ऐसे किसानों का ब्याज भरेगी सरकार – प्रदेश के उन किसानों को अब चिंता की बात नहीं होगी जो किसी न किसी कारणवश ऋण की राशि नहीं जमा कर सके है क्योंकि सूबे की मोहन सरकार ऐसे ही डिफाल्टर किसानों का  ब्याज चुकता करने का फैसला लिया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए राहत भरी घोषणा की है। वे किसान, जिन्होंने सहकारी बैंकों से ऋण लिया है और ऋण की अदायगी नहीं कर पाए हैं, ऐसे सभी डिफाल्टर किसानों के ब्याज का भुगतान राज्य सरकार करेगी। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने भू-अधिग्रहण संशोधन ड्राफ्ट पर कुछ सुझाव दिए और बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने के कारण डिफाल्टर हुए किसानों की समस्या को भी उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य सरकार उन किसानों का सहकारी बैंकों का ब्याज वहन करेगी, जो 31 मार्च तक कर्ज चुकता नहीं कर पाए। मध्य प्रदेश में कुल 4 हजार 523 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां किसानों को कृषि ऋण देती हैं। इन ऋणों का ब्याज शून्य प्रतिशत होता है, लेकिन अगर किसान समय पर कर्ज नहीं चुका पाते तो उन पर ब्याज लगने लगता है। किसानों ने भूमि अधिग्रहण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिना किसानों की सलाह के अधिग्रहण नहीं होना चाहिए। किसी भी भूमि अधिग्रहण से पहले किसानों को विश्वास में लिया जाना चाहिए।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement