Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

संयुक्त कृषि मोर्चा ने कृषि सचिव का स्वागत कर मांग पत्र सौंपा

10 जुलाई 2024, भोपाल: संयुक्त कृषि मोर्चा ने कृषि सचिव का स्वागत कर मांग पत्र सौंपा – म.प्र. के कृषि आयुक्त सह- संचालक श्री एम. सेलवेन्द्रन द्वारा सचिव कृषि का पदभार ग्रहण करने पर संयुक्त कृषि मोर्चा ने उनका स्वागत एवं सम्मान कर समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

इस बारे में मध्य प्रदेश कृषि अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कौशल, मध्यप्रदेश कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलावर सिंह कौरव एवं मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोहर गिरि ने बताया कि सहायक संचालक कृषि को पांच स्तरीय वेतनमान देने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देने, वरिष्ठता के आधार पर उच्च पद का पदभार देने, वेतन विसंगति दूर करने, कृषि विस्तार अधिकारियों को 3200 की पे ग्रेड देने, किसान ऐप में आ रही समस्याओं के कारण इस वर्ष बिना ऐप पर रजिस्ट्रेशन किये किसानों के यहां प्रदर्शन डालने, परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन करने आदि के बारे में कृषि सचिव को अवगत कराया जिस पर उन्होंने समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रांताध्यक्षों के साथ सर्वश्री अवनीश चतुर्वेदी, रवीन्द्र मोदी, बी.एल. सिंह, फूल सिंह मालवीय एवं विद्याभूषण पटले सहित अन्य कृषि अधिकारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com