मेगा फ्री सर्विस कैंप और किसान मिलन समारोह का आयोजन
10 अक्टूबर 2026, पाली: मेगा फ्री सर्विस कैंप और किसान मिलन समारोह का आयोजन – आधुनिक खेती में शक्तिमान रोटावेटर और कृषि उपकरण किसानों के लिए अधिक फायदेमंद है ! कृषि सीजन से पहले रोटावेटर की सर्विस और ग्राहक संतुष्टि के लिए राजस्थान के पाली जिले में रानी तहसील में तीर्थ एग्रो टेक्नोलॉजी प्रा.लि . के अधिकृत विक्रेता महादेव एग्रीकल्चर इंडस्ट्रीज, रानी के द्वारा मेगा फ्री सर्विस कैंप और किसान मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शक्तिमान कंपनी के राजस्थान के कस्टमर केयर मैनेजर श्री त्रिलोक सैनी, सर्विस इंजीनियर श्री उग्रसेन, सर्विस इंजीनियर श्री धर्मराज नागर एरिया मैनेजर श्री अंकित और गौरव कुमार के अलावा महादेव एग्रीकल्चर इंडस्ट्रीज रानी की ओर से डीलर श्री शंकर परमार , श्री विष्णु परमार और सभी सर्विस और सेल्स टीम के सदस्य उपस्थित थे !

इस मेगा सर्विस कैंप में किसानों के रोटावेटर की फ्री लेबर चार्ज पर सर्विसिंग की गई और रोटावेटर के ब्लेड और स्पेयर पार्ट्स पर डिस्काउंट दिया गया और किसानों को उपहार भी दिए गए। सर्विस कैंप के दौरान कंपनी के अधिकारियों द्वारा किसानों को निरंतर सर्विस करवाने के लाभ बताए गए और शक्तिमान कंपनी के बारे में जानकारी दी गई तथा सभी आधुनिक मशीनों से अवगत कराया गया , ताकि खेती को आसान बनाया जा सके। कार्यक्रम में किसानों के लिए लकी ड्रॉ निकाले गए।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


