Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा: मक्का की कड़बी न जलाने के लिए किसानों को कर रहे प्रेरित

10 अक्टूबर 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा: मक्का की कड़बी न जलाने के लिए किसानों को कर रहे प्रेरित – कृषि विभाग द्वारा किसानों को मक्का की कड़बी (फसल अवशेष) नहीं जलाने तथा इसे पशुओं के चारे के रूप में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 अल्पवर्षा के कारण आगामी रबी मौसम में गेहूं की बोवनी का रकबा कम रहने की संभावना है। इससे पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। ऐसी स्थिति में मक्का की कड़बी का संरक्षण कर पशु चारे के रूप में उपयोग करना महत्वपूर्ण है। इससे चारे की उपलब्धता बनाए रखने के साथ ही फसल अवशेषों का सदुपयोग भी किया जा सकेगा।

 उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ एवं परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज ठाकुर ने किसानों से अपील की है कि मक्का की फसल कटाई के बाद खेत में बची कड़बी को जलाने के बजाय एकत्रित कर सुरक्षित रखें और पशुओं के चारे के रूप में उपयोग करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि विभाग के अनुसार, फसल अवशेष जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है तथा मिट्टी के लाभकारी सूक्ष्मजीवों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए किसानों से पर्यावरण संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने और पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मक्का की कड़बी का उचित प्रबंधन करने तथा उसे जलाने से बचने की अपील की गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture