Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक खेती, गोवंश पालन और बायोगैस से आत्मनिर्भरता की मिसाल बने उपेन्द्र कौरव

कलेक्टर श्रीमती सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ. मीणा ने प्रगतिशील कृषक के खेत का किया अवलोकन

10 अक्टूबर 2026, नरसिंहपुर: जैविक खेती, गोवंश पालन और बायोगैस से आत्मनिर्भरता की मिसाल बने उपेन्द्र कौरव – जिले में प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाकर खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में ग्राम पंचायत सूखाखैरी के प्रगतिशील कृषक श्री उपेन्द्र कौरव उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। वे जैविक खेती के साथ घर पर ही गोवंश का पालन कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उनके घर में भोजन बनाने के लिए भी बायोगैस का उपयोग किया जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने प्रगतिशील कृषक श्री उपेन्द्र कौरव द्वारा की जा रही खेती का अवलोकन किया और उनकी कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने जैविक कृषि, गोवंश पालन तथा बायोगैस के उपयोग के माध्यम से अपनाई जा रही व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान परियोजना संचालक आत्मा नविता श्रीवास्तव सहित अन्य विकासखंड अधिकारी भी मौजूद थे।

श्री उपेन्द्र कौरव का यह प्रयास खेती और घरेलू जरूरतों में उपलब्ध संसाधनों के उपयोग की उपयोगी मिसाल है। गोवंश पालन और जैविक खेती के माध्यम से वे कृषि को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। वहीं, बायोगैस से भोजन तैयार करने की व्यवस्था पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के विकल्प के रूप में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी प्रोत्साहित करती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें