Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि महोत्सव में किसानों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

10 अक्टूबर 2026, आगर-मालवा (कृषक जगत): कृषि महोत्सव में किसानों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा – जिला मुख्‍यालय के नवीन मंडी प्रांगण में बलराम कृषि महोत्‍सव में सभी विकासखंडों के किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा से वर्चुअल कृषि महोत्‍सव में उपस्थित होकर किसानों से संवाद किया । कृषि महोत्सव कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषकों, मेधावी छात्रों सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान किया गया इस मौके पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

इस अवसर पर अपेक्‍स बैंक प्रशासक श्री महेन्‍द्र सिंह यादव, सांसद श्री रोडमल नागर, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक श्री माधव सिंह मधु गेहलोत, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री कप्तान सिंह यादव, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती मुन्‍नाबाई चौहान, भाजपा जिलाध्‍यक्ष श्री ओम मालवीय सहित प्रदेश एवं जिले के वरिष्‍ठ किसान नेता, जनप्रतिनिधि एवं कलेक्‍टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी , संयुक्त संचालक कृषि उज्जैन संभाग श्री आर पी एस नायक, उपसंचालक श्री गोपेश पाठक, परियोजना संचालक आत्मा श्री पीयूष सोलंकी सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्‍या में जिले के किसान उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile