Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों से कहा- प्रभावी और संतुलित छिड़काव के लिए करें ड्रोन का उपयोग

04 जुलाई 2025, भोपाल: किसानों से कहा- प्रभावी और संतुलित छिड़काव के लिए करें ड्रोन का उपयोग – बिहार की सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों से यह कहा गया है कि वे खेती में कीटनाशक व तरल उर्वराकों के प्रभावी और संतुलित छिड़काव के लिए ड्रोन का उपयोग करें। बता दें कि सरकार ड्रोन तकनीक को बढ़ावा दे रही है और इसके लिए सरकार ने  वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पॉपुलरइजेशन ऑफ एरियल स्प्रे ऑफ पेस्टीसाइड एंड लिक्विड फर्टिलाइजर बाई ड्रोन योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। 

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस योजना के तहत राज्य के 101 अनुमंडलों में कृषि ड्रोन खरीदने पर अधिकतम 3.65 लाख रुपए या लागत का 60 प्रतिशत (जो भी कम हो) की दर से अनुदान प्रदान किया जाएगा, शेष राशि लाभार्थी को स्वयं ही वहन करना होगा। इस मद में कुल 368.65 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। इसके अतिरिक्त चयनित लाभार्थियों को ड्रोन संचालन हेतु पायलट प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिसके लिए प्रति प्रशिक्षणार्थी 35 हजार रुपए की दर से 101 प्रशिक्षणार्थी पर कुल 35.35 लाख रुपए सरकार द्वारा खर्च की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत किसान, कृषि यंत्र बैंक, कृषि क्लीनिक संस्थापक, स्वयं सहायता समूह (SHG), अनुज्ञप्तिधारी कीटनाशक विक्रेता तथा किसान उत्पादक संगठन जैसे सभी प्रात्र आवेदन कर सकते हैं। कृषि ड्रोन पर अनुदान के लिए आवेदन OFMAS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह पहल किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगी, कृषि कार्यों को दक्ष और पर्यावरणीय रूप से सुरक्षित बनाएगी, तथा स्मार्ट खेती की ओर एक बड़ा कदम होगा। यह योजना ना केवल उत्पादन लागत को कम करेगी, बल्कि फसल की गुणवत्ता और उत्पादकता में भी वृद्धि सुनिश्चित करेगी। राज्य सरकार सतत और तकनीक आधारित कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्ध है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com