Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अब मनरेगा में अब 125 दिन मिलेगा काम

23 अप्रैल 2022, जयपुर । अब मनरेगा में अब 125 दिन मिलेगा काम – राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग मंत्री श्री रमेश चंद मीणा ने भीलवाड़ा जिला कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि योजनाओं का काम धरातल पर भी दिखना चाहिए। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं और बजट की घोषणा तय समय पर पूरी होनी चाहिए जिससे जनता को समय पर इनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी बजट घोषणा में 100 दिन से बढ़ा कर 125 दिन काम देने की घोषणा की है।

बैठक में राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट, राजस्थान राज्य बीज निगम, अध्यक्ष, श्री धीरज गुर्जर, सहाड़ा विधायक, श्रीमति गायत्री देवी, राज्य मिशन निदेशक, राजीविका श्रीमति मंजू राजपाल, ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव  श्री के.के. पाठक, जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी, सीईओ जिला परिषद शिल्पा सिंह,  विकास अधिकारीगण,विभिन्न प्रधान, जिला परिषद सदस्य सहित जिला पदाधिकारी शामिल हुए।

श्री मीणा ने पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को मनरेगा योजना के तहत व्यक्तिगत लाभ के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने मंत्री ने अधिकारियों से स्वच्छ भारत मिशन, जलग्रहण, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, चारागाह विकास, नर्सरी कार्य मे प्रगति और राजीविका की समीक्षा की। इन योजनाओं में कामकाज की प्रगति में सुधार करने के निर्देश दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile