Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को कृषि अधोसंरचनाओं के निर्माण के लिए मिलेगा ऋण

05 मार्च 2024, इंदौर: किसानों को कृषि अधोसंरचनाओं के निर्माण के लिए मिलेगा ऋण – कृषि विकास और उत्पादन की गति को  बढ़ाने  के उद्देश्य से कृषक, एफपीओ, स्व-सहायता समूह, पैक्स एवं कृषि अधोसंरचनाओं के निर्माण के लिए बैंकों से बिना किसी जमानत के दो  करोड़  रूपये तक ऋण मुहैया कराया जायेगा। मात्र तीन प्रतिशत प्रतिवर्ष के ब्याज की छूट 7 वर्ष की अवधि के लिये किसानों को यह ऋण मिलेगा।

कृषक एवं कृषि उद्यमी यह वित्तीय सहायता भंडार की सुविधा, प्राथमिक प्रक्रिया इकाई चावल, दाल,आटा चक्की, कस्टम हायरिंग सेन्टर, जैविक इनपुट उत्पादन, कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस, पैक हाउस, ग्रेडिंग, पैकेजिंग आदि कार्यो के लिए आवश्यकता अनुसार कृषि विभाग के माध्यम से डी.पी.आर. तैयार करा सकते हैं। यह डीपीआर व आवेदन बेवसाईट https://agriinfra.dac.gov.in पर ऑनलाइन भरा जा सकता है। किसानों, एफपीओ स्व-सहायता समूह, पैक्स एवं कृषि उद्यमियों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें