Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एम. पी. एग्रो के अध्यक्ष श्री एदल सिंह कंषाना ने पदभार ग्रहण किया

5 जनवरी 2021, भोपाल । एम. पी. एग्रो के अध्यक्ष श्री एदल सिंह कंषाना ने पदभार ग्रहण किया  – श्री एदल सिंह कंषाना ने म.प्र. राज्य कृषि उद्योग विकास निगम (एम.पी.एग्रो) के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। श्री कंषाना का निगम के प्रबंध संचालक श्री राजीव जैन, महाप्रबंधक श्री रवीन्द्र चतुर्वेदी, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर परसाई ने स्वागत किया। कर्मचारी संघ की ओर से श्री कंषाना का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि प्रदेश के किसानों के हित के लिए योजनाएं बनाई जावेंगी । उद्यानिकी के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की योजनाऐं लागू की जावेंगी। कर्मचारी संघ के महामंत्री जे.पी.एस. परमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।