Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छोटे से छोटे किसान को उसकी उपज का लाभ मिलेगा: हरियाणा कृषि मंत्री श्री दलाल

मुख्यमंत्री का लक्ष्य है कि हर छोटे किसान को उसकी उपज का लाभ प्राप्त हो: दलाल

28 जून 2022, चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार किसानों के उत्थान व हितों के मदेनजर विभिन्न योजनाओं को कर रही क्रियान्वित- कृषि मंत्री – हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे.पी. दलाल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसानों के उत्थान व हितों के मदेनजर विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से छोटे व सीमांत किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ देने के लिए सरकार प्रयासरत हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री आज यहां कलस्टर आधारित व्यावसायिक संगठन (सीबीबीओ) और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती सुमिता मिश्रा भी उपस्थित थी।
श्री दलाल ने आए हुए सीबीबीओ व एफपीओ के प्रतिनिधियों से कहा  कि एफपीओ के माध्यम से किसान की आमदनी बढें और किसान को लाभ मिलें इसके लिए लागत खर्च में कमी लाई जाए और प्रंसस्करण के माध्यम से किसानों की आय में इजाफा होना चाहिए। इसके अलावा, किसानों को एफपीओ के मार्फत विपणन से भी फायदा होना चाहिए।

मुख्यमंत्री का लक्ष्य है कि छोटे से छोटे किसान को उसकी उपज का लाभ प्राप्त हों–दलाल

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का लक्ष्य है कि छोटे से छोटे किसान को उसकी उपज का लाभ प्राप्त हो चाहे उसके लिए उसकी उपज में कोई भी वैल्यू-एडिशन किया जाए, परंतु किसान का इनपुट खर्च भी कम होना चाहिए। श्री दलाल ने कहा कि इसी प्रकार, हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व वर्तमान सरकार का भी यही लक्ष्य हैं कि एफपीओ इस दिशा में काम करें कि छोटे किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ के दायरे में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि एफपीओ इस दिशा में आगे बढते हैं और छोटे किसानों को लाभ मिलता है तो यह माना जाएगा कि अमुक एफपीओ सफलता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसे छोटे किसानों के लाभ के मूल्यांकन के लिए आडिट व प्री-आडिट भी कराया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

एफपीओ के सदस्य किसानों के उत्थान व प्रगति तथा आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सोचे–दलाल

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रगतिशील किसान अन्य किसानों के लिए एक आदर्श होते हैं और एफपीओ के सदस्य किसानों के उत्थान व प्रगति तथा आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सोंचे और इसके लिए विभाग की ओर से हर संभव सहायता व सहयोग मुहैया करवाया जाएगा।

इससे पूर्व, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती सुमिता मिश्रा ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार चाहती है कि एफपीओ सुदृढ मूवमेंट बनें और किसान एक एग्री उद्यमी की तरह सोंचे व उभरें तथा अपनी उपज के लाभ को प्राप्त करने के लिए आगे बढें। उन्होंने कहा कि यह भी है कि किसान व्यापार में नहीं होता है परंतु एफपीओ की मार्फत छोटे किसान को कामयाब करना हैं। इसी दिशा में आने वाले समय में जो एफपीओ स्थापित हो चुके हैं उनकी एक कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी ताकि उन्हें प्रबंधन के बारे में जानकारी मुहैया करवाई जा सके।