Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल बीमा से मंदसौर ज़िले के दो लाख से अधिक किसान लाभान्वित

05 अक्टूबर 2023, मंदसौर: फसल बीमा से मंदसौर ज़िले के दो लाख से अधिक किसान लाभान्वित – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना में आयोजित राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ एवं रबी 2022-23 की दावा राशि एवं किसान सम्मान निधि की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया। जिले के कृषकों की सहभागिता हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, मंदसौर में आयोजित किया गया।  जिसमें  विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया शामिल हुए ।

श्री सिसोदिया  ने  कहा कि पीएम फसल बीमा योजना अंतर्गत जिले के 2 लाख 98 हजार 728 किसानों को 80 करोड़ 48 लाख 24 हजार 593 रुपए का हितलाभ आज सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से 2 लाख 7 हजार 314 किसानों को 41 करोड़ का हितलाभ आज मिला है। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश शर्मा, मंदसौर एसडीएम श्री शिवलाल शाक्य, उपसंचालक कृषि कल्याण विभाग श्री राठौर, कृषि वैज्ञानिक श्री चुंडावत सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile