राज्य कृषि समाचार (State News)

अशोकनगर जिले में वर्षा प्रभावित फसलों का कलेक्‍टर ने किया निरीक्षण

17 सितम्बर 2022, अशोक नगर: अशोकनगर जिले में वर्षा प्रभावित फसलों का कलेक्‍टर ने किया निरीक्षण – मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में कलेक्‍टर श्रीमती आर.उमामहेश्‍वरी द्वारा तहसील शाढौरा क्षेत्र के ग्राम अमोदा एवं अन्‍य ग्रामों में अतिवर्षा से प्रभावित फसलों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वे कराये जाने के निर्देश तहसीलदार को दिए। साथ ही उन्‍होंने निर्देशित किया कि वर्षा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए आरबीसी6(4) के तहत आर्थिक सहायता राशि दी जाए। उन्‍होंने प्रभावित किसानों से चर्चा कर हर संभव मदद किये जाने की बात कही। इस दौरान तहसीलदार श्री अनुराग जैन,नायब तहसीलदार श्री मयंक खेमरिया साथ थे।

महत्वपूर्ण खबर: बकरी पालन और जैविक खेती कर युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्त्रोत – टीवी रिपोर्टर हिमांशु विश्वकर्मा

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements