Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वाटरशेड परियोजना में एफपीओ पंजीयन कार्य में नीमच जिला प्रदेश में प्रथम

21 सितम्बर 2023, नीमच: वाटरशेड परियोजना में एफपीओ पंजीयन कार्य में नीमच जिला प्रदेश में प्रथम – कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गुरुप्रसाद के मार्गदर्शन एवं  नेतृत्व  में जिले में संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 वाटरशेड विकास की तीनों परियोजनाओं में किसान उत्पादक संगठन के गठन कर पंजीयन का कार्य पूर्ण कर उपलब्धि प्राप्‍त करने वाला प्रदेश में नीमच प्रथम जिला बना।

सीईओ श्री गुरुप्रसाद ने बताया, कि जिले में संचालित संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 वाटरशेड परियोजना अंतर्गत जिले के मनासा विकासखंड में सर्वप्रथम “स्वायत्त किसान उत्पादक कंपनी” का गठन हुआ था, जो कि  परियोजना अंतर्गत प्रदेश की प्रथम किसान उत्पादक कंपनी बनी थी, इसके पश्चात विकासखंड जावद के जाट परियोजना अंतर्गत “स्वर्णबीज किसान उत्पादक कंपनी” का गठन  तथा  बधावा परियोजना अंतर्गत “नव अंकुर किसान उत्पादक कंपनी” का गठन कर पंजीयन का कार्य पूर्ण कर प्रदेश में नीमच जिला सर्वप्रथम सभी परियोजना में किसान उत्पादक संगठन के गठन कर पंजीयन में प्रथम रहा है।

डॉ राधामोहन त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत , नीमच ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कंपनी एक्ट 2013 के अंतर्गत पंजीकृत एफपीओ है, जो  कि किसानों द्वारा संचालित किसानों की कंपनी होगी, जिसे शासन द्वारा समय-समय पर वित्तीय प्रबंधकीय आदि सुविधाएं प्रदान की जाएगी। जिले के अन्य किसान भी इन कंपनी से शेयर धारक के रूप में जुड़ सकते हैं एवं योजनाओं का लाभ ले सकते हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें