Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आइसबॉक्स वाली बाइक बढ़ाएगी मछली की बिक्री

26 दिसम्बर 2022, देवास: आइसबॉक्स वाली बाइक बढ़ाएगी मछली की बिक्री – मत्स्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अंतर्गत जिले में मनरेगा अंतर्गत एक हैक्‍टेयर से तीन हैक्‍टेयर के 32 अमृत सरोवर एवं 37 पुष्कर सरोवर कुल 69 तालाबो में समूह के माध्‍यम से 05 लाख 91 हजार फिंगरलिंग मिश्रित बीज का संचयन किया गया। जिसमें 26-50 एमएम आकार की कतला, रोहू, नरेन और कामन कार्प प्रजाति के बीज हैं । इस वित्‍तीय वर्ष में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अंतर्गत मोटर सायकल विथ आइसबॉक्स 13 हितग्राहियों को दी गई। जिसकी कुल राशि 05 लाख 85 हजार रूपये है। हितग्राहियों को मोटर सायकल विथ आइसबॉक्स देने से सुगमता से विक्रय कर सकते हैं । आइसबॉक्स होने से मछली भी खराब नहीं होगी।

बता दें कि जिले के 32 अमृत सरोवर एवं 37 पुष्कर सरोवर कुल में 69 तालाबों में सितम्‍बर माह में फिंगरलिंग मिश्रित बीज डाले गये थे, जो दिसम्‍बर माह में उन्‍नत मछली के रूप में तैयार हो गये हैं और मछली का स्‍थानीय बाजार में अच्‍छे मूल्‍य पर विक्रय हो रहा है। जिससे समूह के लोगों को रोजगार मिल रहा है। मछली पालन आजीविका का साधन भी बन गया है। हितग्राहियों द्वारा आसपास की बड़ी मण्डियों में आने वाले समय में मछलियों को विक्रय किया जायेगा, जिससे समूह से जुड़े लोगों को और अधिक लाभ मिलेगा।

महात्‍मा गांधी राष्‍ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में जिले में विकासखण्‍ड बागली, देवास, सोनकच्‍छ, टोंकखुर्द, कन्‍नौद और खातेगांव में सौ नये अमृत सरोवर तालाब बनाये जा रहे हैं । जिसमें 44 अमृत सरोवरों का कार्य पूर्ण हो गया है। 56 अमृत सरोवरों का कार्य प्रगतिरत है। पुष्‍कर धरोहर समृद्धि अभियान के तहत पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार कर 186 पुष्‍कर तालाब बनाये जा रहे हैं, जिसमें 65 पुष्‍कर तालाबों का कार्य पूर्ण हो गया है तथा 121 पुष्‍कर तालाबों का कार्य प्रगतिरत है। विभाग द्वारा हितग्राहियों को मछली पालन के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी उपलब्‍ध कराई जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: जैविक खाद के ढोल पीटने से कुछ नहीं होगा

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )