Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गोबर खाद फैलाने की आधुनिक मशीन

15 मार्च 2024, इंदौर: गोबर खाद फैलाने की आधुनिक मशीन – वर्तमान में कृषि क्षेत्र में आधुनिक कृषि यंत्रों ने कृषि कार्य को बहुत आसान बना दिया है। बीज की बुवाई से लेकर फसल की कटाई, यहाँ तक की कपास की चुनाई भी अब मशीनों से होने लगी है। इसी कड़ी में अब खेत में खाद फैलाने की मशीन भी आ गई है , जिससे घंटों का काम मिनटों में होने लगा है।

इस बारे में कृषि मशीन निर्माता  ग्रीनलैंड  एग्रो के संचालक श्री समीर गनी ने कृषक जगत को बताया कि खेत में खाद फैलाने के लिए श्रमिकों की मदद ली जाती थी। गाड़ी को भरने , खाली करने और खाद को खेत में फैलाने में बहुत समय लगता था , हालाँकि अब गाड़ी भरने के लिए जेसीबी और लोडर की सुविधा हो गई है  लेकिन खेत में खाद फैलाने वाली कोई मशीन नहीं थी।  इस समस्या के समाधान के लिए हमने  गोबर खाद फैलाने की आधुनिक मशीन का निर्माण किया है ,  जिसे तीन साल की कठिन मेहनत और शोध के बाद बनाया है।

श्री गनी ने इस मशीन की विशेषताएं बताते हुए कहा कि इस मशीन से खेत में खाद फैलाने में समय , खाद और धन तीनों की बचत हो जाती है। एक बीघे में खाद फैलाने में सिर्फ 12 मिनट लगते हैं। खाद, खेत में समान रूप से फैलता है , इस कारण ज़मीन को पोषक तत्व भी समान मात्रा में मिलते हैं और उत्पादन अच्छा मिलता है। इस मशीन की कीमत साढ़े छः लाख रु है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)