Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान – रिटेल उर्वरक विक्रेता किसानों का ज्ञान वर्धन करें

07 सितम्बर 2022, उदयपुर: राजस्थान – रिटेल उर्वरक विक्रेता किसानों का ज्ञान वर्धन करें – महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के प्रसार शिक्षा निदेशालय, द्वारा आयोजित 15 दिवसीय खुदरा उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण (दिनांक 22 अगस्त से 5 सितम्बर, 2022) के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि निदेशक प्रसार, डॉ. आर.ए. कौशिक, ने प्रशिक्षणार्थियों से आव्हान किया कि वे सच्ची लगन व निष्ठा से अपने व्यवसाय के साथ किसानों को सही समय पर सही सुझाव देकर अप्रत्यक्ष रूप से उनके लिए बदलाव अभिकर्ता के रूप में सहायता करें। अपने उद्बोधन में डॉ. आर.ए. कौशिक ने यह भी कहा कि इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के उपरान्त सभी उर्वरक विक्रेताओं को किसानों से सीधा सम्पर्क स्थापित कर विभिन्न प्रकार की नवीनतम एवं आधुनिक कृषि तकनीकियों को अपनाने के लिए भी प्रेरित करना चाहिए और उनकी आमदनी को बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. पी.सी. चपलोत, आचार्य, ने उर्वरकों के सन्तुलित उपयोग एवं मृदा परीक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कार्बनिक खेती आदि के बारे में भी चर्चा की। 

प्रसार शिक्षा वैज्ञानिक, डॉ. राजीव बैराठी ने उर्वरक उपयोग दक्षता बढ़ाने के उपाय सुझाऐं । 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. लतिका व्यास, प्राध्यापक ने बताया कि इस प्रशिक्षण में राज्य के विभिन्न जिलों-उदयपुर, राजसमंद,टोंक  आदि से 26 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया । साथ ही अपने विचार व्यक्त करते हुए इस प्रशिक्षण का लाभ किसानों तक पहुंचाने की अपील की। समापन समारोह में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं प्रशिक्षण सम्बन्धी साहित्य प्रदान किये गये।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: 5 सितंबर इंदौर मंडी भाव, प्याज में एक बार फिर आया उछाल 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )