Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गांवों में रोजगार का साधन बने मिलेट्स

15 मार्च 2023, छिंदवाड़ा ।  गांवों में रोजगार का साधन बने मिलेट्स –  अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिलेट्स (श्री अन्न) उपयोग के प्रति जागरूकता ने इसकी मांग विश्व में बढ़ाई है। भारत मिलेट्स फसलों का बड़ा उत्पादक है ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेट्स फसल उत्पादन के प्रति जागरूकता से ग्रामीणों को गांव में इसको आय का जरिया बनाया जा सकता है। महिला स्वसहायता समूहों के सम्मेलन में अमरवाड़ा विकासखंड में आए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार श्री गिरिराज सिंह ने जिले में मिलेट्स उत्पाद पर किए जा रहे प्रयासों को देखा। कार्यक्रम में इससे निर्मित व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी जिसका  अतिथियों ने अवलोकन कर मिलेट्स व्यंजन का स्वाद चखा।

केन्द्रीय मंत्री ने जिला स्तर पर आयोजित बैठक में ग्रामीण विकास की प्रगति एवं समीक्षा भी की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती कविता पाटीदार, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री सचिन जैन, उप परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती प्राची कौतू एवं सभी विभागों के जिला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

औषधीय गुणों से भरपूर तुम्बा की खेती शुष्क एवं अतिशुष्क क्षेत्रों में आय का जरिया

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें