Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक और मिलेट्स उत्पादों का तीन दिवसीय मेला आज से

23 फरवरी 2024, इंदौर: जैविक और मिलेट्स उत्पादों का तीन दिवसीय मेला आज से – ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआं, इंदौर में  जैविक महोत्सव के अंतर्गत 23 फरवरी से तीन दिवसीय जैविक और मिलेट्स उत्पादन पर आधारित मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में जैविक और प्राकृतिक रूप से खेती करने वाले किसान और उत्पादक शामिल होंगे। मेले में मिलेट्स  के उत्पाद भी रहेंगे। यह मेला किसानों और नागरिकों के बीच समन्वय के लिये लगाया जा रहा है। इससे किसानों को उनके उत्पादों का उचित दाम मिलेगा, वहीं ग्राहकों को रसायन मुक्त उत्पाद मिलेंगे।

कृषि तकनीकी प्रबंधन संस्था (आत्मा ) की परियोजना संचालक श्रीमती शर्ली थॉमस ने बताया कि इस मेले में लगभग 90 स्टॉल रहेंगे। किसान एवं कंपनियों द्वारा हाट बाजार लगाया जाएगा। मेले के तीनों दिन संगोष्ठियों का आयोजन होगा। जिसमें गौ आधारित खेती तथा जैविक जीवन शैली एवं स्वस्थ भोजन पर चर्चा होगी। मिलेट्स फसलों को भोजन में सम्मिलित करने के लाभ के बारे में बताया जाएगा। मेले के तीनों दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। इस मेले में प्रवेश निशुल्क रहेगा। कोई भी नागरिक मेले में पहुंचकर जैविक प्राकृतिक तथा मिलेट्स के प्रोडक्ट  खरीद सकते हैं। फूड कोर्ट में मिलेट्स के व्यंजन भी रहेंगे।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें