Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के लगभग 11 लाख किसानों से 100 लाख मेट्रिक टन गेहूं खरीदा जाएगा: डॉ. यादव

22 फरवरी 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश के लगभग 11 लाख किसानों से 100 लाख मेट्रिक टन गेहूं खरीदा जाएगा: डॉ. यादव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी माहों में प्रदेश में लगभग 100 लाख मेट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जाना है, जिससे लगभग 11 लाख किसान लाभान्वित होंगे। इसके लिये भारतीय खाद्य निगम, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम तथा मार्कफेड से समन्वय कर उपार्जन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय खाद्य निगम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (वैस्ट जोन) श्री दलजीत सिंह तथा महाप्रबंधक श्री विशेष गढ़पाले से समत्व भवन में सौजन्य भेंट के दौरान यह बात कही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खरीदी केन्द्रों पर गेहूं की गुणवत्ता की पुष्टि के लिए विशेषज्ञ, नमी मापक यंत्र, बारदाना सहित अन्य आवश्यक उपकरण और किसानों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था की जाए। भारतीय खाद्य निगम द्वारा मध्यप्रदेश से अतिशेष गेहूं का परिदान लेकर कमी वाले राज्यों को भेजने की प्रक्रिया को सुगम बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें