Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मूंग खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन 18 जुलाई से शुरू

14 जुलाई 2022, इंदौर: मूंग खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन 18 जुलाई से शुरू – मध्यप्रदेश के जिन किसानों ने ग्रीष्मकालीन मूंग उत्पादित किया है और उसे अभी तक नहीं बेचा है, तो उनके लिए खुश खबर है कि अब राज्य सरकार इस मूंग को समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। इसके लिए 18 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों ने मेहनत से ग्रीष्मकालीन मूंग पैदा की है। मूंग के दाम बाज़ार में समर्थन मूल्य से काफी कम है। इसलिए फैसला किया है कि हम किसानों को न्याय देंगे। किसानों की मूंग न्यूनतम समर्थन मूल्य 7275 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदी जाएगी। सरकार की इस घोषणा से किसानों में प्रसन्नता है।

उल्लेखनीय है कि मूंग उत्पादक किसानों ने ग्रीष्मकालीन मूंग 15  जून तक उत्पादित कर लिया था ,लेकिन मध्यप्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन आरम्भ किए जाने से किसानों को मज़बूरी में खुले बाज़ार में अपने मूंग बेचना पड़े, जो औसतन 5200 -5300 रुपए/ क्विंटल में बिके। इससे उन्हें करीब ढाई हज़ार रुपए प्रति क्विंटल का नुकसान हुआ। व्यापारी किसानों की मजबूरी का फायदा उठा रहे थे और मूंग के दाम लगातार गिरते जा रहे थे।  इसे लेकर किसानों आक्रोशित भी थे। इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को चिट्ठियां लिखने के साथ ही आगामी 18 जुलाई को नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में आंदोलन की शुरुआत भी करने वाले थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सोयाबीन कृषकों को कृषि विभाग की उपयोगी सलाह

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें