Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास में जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी एवं मिलेट्स सेमिनार सम्पन्न

05 मार्च 2024, देवास: देवास में जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी एवं मिलेट्स सेमिनार सम्पन्न – कृषि उपज मंडी देवास में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी एवं मिलेट्स सेमिनार का समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल, कृषि स्थाई समिति अध्यक्ष श्री दरबार सिंह परिहार, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मुकेश पटेल एवं  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति उपस्थित थे।जिला स्तरीय मेले में   मिलेट , मोटा अनाज उत्पादन एवं प्रसंस्करण के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई।

इंदौर से आए सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ एन के तांबे द्वारा मोटा अनाज ज्वार, बाजरा, कोदो कुटकी के महत्व को बताया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र से आए वैज्ञानिक डॉ मनीष सचान एवं डॉक्टर निशीथ गुप्ता द्वारा आधुनिक कृषि एवं उन्नत तकनीक के सम्बन्ध में विस्तार से परिचर्चा की गई ।अतिथियों द्वारा मेले में सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार एवं शासकीय एवं निजी संस्थाओं के स्टॉल को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार का वितरण किया गया। राज्य स्तरीय कृषि विज्ञान मेले में देवास जिले के 1335 कृषकों की उपस्थिति रही। मेले का मुख्य आकर्षण मालवी गीत गायक एवं कलाकार श्री बाबूलाल धौलपुरे रहे जिन्होंने सुमधुर लोकगीतों  की प्रस्तुति दी। जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले में पधारे समस्त अतिथियों का आभार सहायक संचालक कृषि श्री लोकेश  गंगराड़े  ने किया।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें