राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश अपेक्स बैंक–नाबार्ड की राज्य स्तरीय कार्यशाला: कृषि एवं अकृषि ऋण वसूली पर दिया गया जोर

03 अगस्त 2026, भोपालमध्य प्रदेश अपेक्स बैंक–नाबार्ड की राज्य स्तरीय कार्यशाला: कृषि एवं अकृषि ऋण वसूली पर दिया गया जोर – अपेक्स बैंक एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में अपेक्स बैंक ट्रेनिंग कॉलेज में मध्य प्रदेश के 38 जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के केडर सर्विसेज के सीईओ एवं अन्य अधिकारियों की राज्य स्तरीय कार्यशाला “कृषि एवं कृषि ऋणों की प्रभावी वसूली” पर आयोजित की गई।

कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में ‘कृषक कल्याण वर्ष’ मनाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने, समय पर ऋण एवं खाद उपलब्ध कराने तथा ऋण वसूली को प्रभावी बनाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास करने का आह्वान किया।

अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता ने कहा कि कृषि ऋणों की तुलना में अकृषि ऋणों में एनपीए की चुनौती अधिक है, इसलिए इस क्षेत्र में योजनाबद्ध एवं निडर होकर वसूली अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल का सहकारिता क्षेत्र का अनुभव संस्थाओं के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा।

प्राचार्य श्री प्रेम सागर तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्निग्धा शुक्ला ने तथा आभार प्रदर्शन श्री कमल मकाश्रे ने किया।

कार्यशाला में श्री अरविन्द बौद्ध सहित प्रदेशभर से आए केडर ऑफिसर्स उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture