Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के कुछ ज़िलों में आज हल्की वर्षा संभावित

16 अक्टूबर 2023, इंदौर: मध्य प्रदेश के कुछ ज़िलों में आज हल्की वर्षा संभावित – जैसा कि पिछले  दिनों मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 15 से 17 अक्टूबर तक हल्की वर्षा होने की संभावना जताई थी ,जो सही साबित हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के उज्जैन, ग्वालियर , चंबल एवं जबलपुर संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं  वर्षा दर्ज़ की गई।

पश्चिमी मध्य प्रदेश – नरवर ( शिवपुरी ) में 3 मिमी , गिरवर केवीके ( शाजापुर ) में 0. 5  मिमी , कराहल सिटी ( श्योपुरकलां ) 0.2  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई , जबकि मुरैना, रतलाम, उज्जैन और इंदौर शहर में एकाकी वर्षा ट्रेस की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश –  छिंदवाड़ा शहर में 2 मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र , भोपाल  ने 17  अक्टूबर की प्रातः 8 : 30  बजे तक मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है , उसके अनुसार भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभगोन के ज़िलों में तथा खरगोन , बड़वान, झाबुआ, इंदौर, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा,सिवनी , बालाघाट, पन्ना ,सागर, छतरपुर ,टीकमगढ़ और निवाड़ी ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा होने की संभावना है , जबकि चंबल संभाग तथा विदिशा,रायसेन , सीहोर, नर्मदापुरम ,शाजापुर, आगर,नीमच ,शिवपुरी ,ग्वालियर , दतिया, छिंदवाड़ा ,सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी ज़िलों में कहीं -कहीं गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )